भदोही: भदोही जिले भर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के साथ आज भदोही जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 1253 बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और एक-एक पौधा मां के नाम से रोपित किया। जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा बूथ संख्या 357 पर शामिल हुए।