भदोही: भदोही में बाल श्रमिक बचाओ अभियान के तहत केसरी भोजनालय से 15 वर्षीय बालक को किया गया मुक्त
मिशन शक्ति फेज 5.0 के ऑपरेशन मुक्ति (बचपन बचाओ अभियान) के तहत डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में श्रम विभाग और थाना एएचटी पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को केसरी भोजनालय, भदोही रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी कर 15 वर्षीय बाल श्रमिक को मुक्त कराया। नाबालिग बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई।