भदोही: भदोही स्थापना दिवस पर 'हमार भदोही' कार्यक्रम का होगा आयोजन, अभिनेता जमील खान होंगे शामिल
कालीन नगरी भदोही का स्थापना दिवस 30 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। स्टेशन रोड स्थित शिराज होटल में ‘हमार भदोही’ कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजसेवी शामिल होकर जिले के विकास पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भदोही के अभिनेता जमील खान की उपस्थिति होगी, जिन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘गुल्लक’ से पहचान बनाई।