भदोही: भदोही का 32वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, मेधावी छात्रों और चिकित्सकों को किया गया सम्मानित
जिले का 32वां स्थापना दिवस सोमवार को सोशल विजन फाउंडेशन द्वारा आयोजित “हमार भदोही” कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भदोही स्टेशन रोड स्थित सिराज होटल में हुए इस कार्यक्रम में डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, विधायक दीनानाथ भास्कर, विपुल दुबे, आरके पटेल और फिल्म अभिनेता जमील खान समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।