भदोही: भदोही के महिला थाने में 12 बिछड़े दंपतियों में कराया गया सुलह
भदोही में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में महिला थाना व परिवार परामर्श केन्द्र ने घरेलू विवादों से अलग हुए 12 दम्पतियों के बीच सुलह कराई। दोनों पक्षों को नोटिस और मोबाइल के माध्यम से बुलाकर समझाया गया, जिसके बाद पति-पत्नी ने पुरानी गलतियों को भूलकर फिर साथ रहने पर सहमति जताई। इस पहल से कई मासूम बच्चों की जिंदगी में खुशियों का नया सवेरा लौटा।