आत्मनिर्भर भारत में महिलाओं का अमुल्य योगदान - अनिता चोयल
बड़वानी 08 अक्टूबर 2026/ भारत में महिलाएं परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा है पूरे परिवार को एक कड़ी में जोड़ने का कार्य शुरू से महिलाएं करती आई हैं भारत को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महिलाओं की महती भूमिका है और रहेगी, परंतु हम देखते हैं कि महिलाएं पूरे परिवार के पोषण का ध्यान रखती हैं लेकिन स्वयं के पोषण पर ध्यान नहीं दे पाती उक्त वक्तव्य श्रीमती अनिता चोयल ने कहे।
प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बडवानी में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत डॉ वीणा सत्य के मार्गदर्शन में पोषण एवं महिला स्वच्छता एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित श्रीमती अनिता चोयल ने बालिकाओं से संवाद करते हुए पोषण एवं स्वच्छता के महत्व को बताकर छात्राओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम में उपस्थित समन्वयक एवं अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आशा साखी गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण के महत्व को बताते हुए कार्यक्रम का परिचय दिया, साथ ही पोषण एवं स्वच्छता हमारे समाज में महिलाओं के लिए कितना आवश्यक होता है से भी परिचय करवाया । साथ ही उन्होंने बताया कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती है, महिलाओं के लिए तीन प्रमुख पोषक तत्व कार्बाेहाइड्रेट, आयरन, प्रोटीन होते हैं जिन्हें हम अलग-अलग खाद्य पदार्थ द्वारा शरीर में पूर्ण कर सकते है। डॉ चंदा यादव द्वारा बताया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है
उक्त कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. लक्ष्मी वास्केल एवं नोडल डॉ. मधुसूदन चौबे रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनीषा धारवाल द्वारा एवं आभार प्रो. रितु कुमरावत द्वारा किया गया। अंत में प्रो. अर्चना पिपलाद द्वारा स्वास्थ्य एवं सशक्तता के विषय में समस्त छात्राओं को शपथ दिलवाई गई।
#JansamparkMP
#Badwani
4 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026