आशा आश्रय में जन्मदिन मनाएं खुशी दोगुनी हो जाएगी नपा अध्यक्ष - श्रीमती चौहान
बड़वानी 08 अक्टूबर 2026/ हम अपना जन्मदिन परिवार में मित्रों के साथ तथा किसी पिकनिक स्पॉट या होटल में जब मानते हैं तो यह उन लोगों के लिए साथ होता है जो सभी इन स्थानों पर जन्मदिन मनाने के लिए सक्षम होते है। जन्मदिन की सार्थकता को समग्रता में समझने के लिए वंचित वर्ग के साथ यदि खुशियों को बांटा जाए तो उनके चेहरे की मुस्कान हमारी खुशी से कई ज्यादा होती है।
उक्त बातें बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री निक्कू चौहान के जन्मदिन के अवसर पर आशा आश्रय गृह में कहीं। उन्होंने कहा जब हमने पूर्व के आशा आश्रय गृह के कार्यक्रमों में निराश्रित मनोरोगियों को स्वावलंबन एवं स्वाभिमान की गतिविधि में सहभागिता करते हुए देखा तो हमने निश्चय किया कि हम इन्हें समावेशी समाज का आधार देने में सहयोग करेंगे।
इसी कड़ी में आज परिवार सहित हमने श्री निक्कू चौहान जी का जन्मदिन इन्हें भोजन करवा कर एवं मिठाई बांटकर मनाया। इस दौरान अध्यक्ष श्रीमती चौहान ने परिवार सहित कुंडिया बसावट स्थित विशेष आवश्यकता वाले बच्चियों के छात्रावास में भी स्वादिष्ट भोजन करवा कर बालिकाओं का मुंह मीठा कराया। इस दौरान आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया, श्री सचिन दुबे श्री मणिराम नायडू श्री मनीष पाटीदार श्री समाधान पाटील आदि उपस्थित रहे।
3 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026