पटियाली: पटियाली में नगला टीका के निलंबित शिक्षक की बहाली को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
पटियाली के प्राथमिक विद्यालय नगला टीका में हुई घटना के बाद निलंबित शिक्षक कृष्ण वीर सिंह की बहाली को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक एकत्रित हुए और खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने निष्पक्ष जांच की मांग की। खंड शिक्षा अधिकारी राज कुमार सिंह ने जांच का आश्वासन दिया।