परैया: परैया में साइबर अपराधियों ने सोशल मीडिया से ग्रामीणों को ठगा, ग्रामीणों में संशय
Paraiya, Gaya | May 17, 2026 परैया थाना क्षेत्र से साइबर अपराधियों द्वारा ठगी व ब्लैकमेलिंग का नया तरीका सामने आया है। रविवार दोपहर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दर्जनों ग्रामीणों को निशाना बनाया गया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कई लोगों के बैंक खातों से पैसे गायब हो चुके हैं। तो कई लोगों के मोबाइल पूरी तरह हैक हो चुके हैं। पीड़ितों के द्वारा थाना में इसकी सूचना दी दी गई है।