हरिद्वार: बहादरपुर जट्ट में नए राजकीय डिग्री कॉलेज में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का शासनादेश जारी होने पर लोगों ने मनाई जमकर खुशी
बहादरपुर जट्ट में नए राजकीय डिग्री कॉलेज में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के शासनादेश के बाद लोगों ने जमकर खुशी का इजहार किया है। शंकर आश्रम पहुंचकर लोगों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में यह दूसरा राजकीय डिग्री कॉलेज है। स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर सीएम धामी ने राजकीय डिग्री कॉलेज की घोषणा की थी।