हरिद्वार: ज्ञानवापी केस में वाराणसी कोर्ट का फैसला आने के बाद धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतो ने जताई खुशी, कोर्ट का जताया आभार
ज्ञानवापी केस में आज वाराणसी कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला आया है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को व्यास जी के तहखाने में पूजा करने का अधिकार दे दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतों में खुशी की लहर है। धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतो ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और आभार भी व्यक्त किया है।