हरिद्वार: बड़ी शिवमूर्ति और ललताराव पुल के पास से नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो शराब तस्कर, दोनो के पास 78 पव्वे देशी शराब बरामद
नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अलग अलग स्थानों से 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमे से एक सतीश को बड़ी शिवमूर्ति के पास से 54 पव्वे देशी शराब और दूसरे अभिनव को ललताराव पुल के पास 24 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनो पर आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर दोनो को गिरफ्तार किया है।