हरिद्वार: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने मायापुर स्थित अटल गेस्ट हाउस में की पीसी, गिनवाई सरकार की उपलब्धियां
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आज अटल गेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। सुरेश जोशी ने कहा कि इन्हीं उपलब्धियों के दम पर भाजपा लोकसभा चुनाव में उतरेगी और प्रचंड जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही सुरेश जोशी ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में यूसीसी का विरोध वही लोग कर रहे हैं जो उत्तराखंड का हित नहीं चाहते।