हरिद्वार: टिबड़ी में BHEL मार्ग पर दिनदहाड़े पहुंचा बारासिंघा, वन विभाग ने लोगों को किया अलर्ट
टिबड़ी क्षेत्र में BHEL मार्ग पर बुधवार को एक बार फिर बारासिंघा दिखाई दिया। वन विभाग की टीम ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि लोग बारासिंघा के पास न जाएं.. क्योंकि उग्र होकर वह लोगों को चोटिल कर सकता है। क्षेत्र की सीमा राष्ट्रीय राजा जी टाइगर रिजर्व के जंगलों से लगी हुई है ऐसे में अक्सर वन्यजीव जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं।