हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास सुभाष घाट पर आपस में भिड़ रहे दो सांड घुसे प्रसाद विक्रेता की दुकान में, बड़ा हादसा टला
बुधवार को हरकीपौड़ी के पास सुभाष घाट पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आपस में भिड़ रहे दो सांड अचानक प्रसाद विक्रेता की दुकान में जा घुसे। गनीमत रही कि इस दौरान दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था... जिससे बड़ा हादसा टल गया। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं नगर निगम की लापरवाही भी नजर आ रही हैं।