छतरपुर तहसील के बगौता गांव में प्रतिबंध के बावजूद डीजे तेज आवाज में बज रहा था सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मॉडिफाइड बोलेरा सहित डीजे वाहन को जब्त किया है डीजे वाहन चालक के विरुद्ध मध्यप्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है सिविल लाइन पुलिस ने 16 फरवरी को यह कार्यवाही शाम 5 बजे की हैं