मलयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाए जा रहे एक डीसीएम वाहन को जब्त किया। मामला तब सामने आया जब आसनसोल निवासी नीरज कुमार मंडल को उनके वाहन नंबर पर जमुई में चालान कटने का मैसेज मिला, जबकि वाहन वहां गया ही नहीं था। उक्त जानकारी पुलिस सूत्रों से शनिवार को 10 बजे मिली।