रामगंजमण्डी: ताकली बांध से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर उपखण्ड कार्यालय में SDM को सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी में ताकली बांध परियोजना के चलते डूब क्षेत्र में आई किसानों की जमीनों के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे को उपखण्ड कार्यलय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बांध का जल स्तर सर्वे में दर्शाए गए क्षेत्र से अधिक फैल गया, जिससे कई किसानों की कृषि भूमि और बागवानी प्रभावित हुई है।