रामगंजमण्डी: मोड़क पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 90 पव्वे देशी शराब के साथ 1 युवक और 480 ग्राम गांजा के साथ 1 महिला को किया गिरफ्तार
मोड़क पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक महिला सहित दो लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहली कार्रवाई में 90 पव्वे अवैध देशी शराब तथा दूसरी कार्रवाई में 480 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार शाम करीब 6 बजे प्रेस नोट जारी कर दी।