रामगंजमण्डी: चेचट से सोना-नकदी चोरी के मामले में शातिर चोर गिरफ्तार, बरामद हुए सोने का मंगलसूत्र व ₹60 हज़ार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने नकदी व सोने के जेवर चोरी मामले में एक आदतन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किया गया एक सोने का मंगलसूत्र एवं 60 हजार नगद बरामद किए गए हैं। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामणी एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में शामिल आरोपी राजू उर्फ अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया है।