सुकेत में 2 जुलाई की रात्रि हुई चाकूबाजी की घटना में थाना अधिकारी छोटू लाल एवं टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 जुलाई को आरोपी इमरान उर्फ इरफान व समीर खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 4 जुलाई को दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से एक आरोपी को पुलिस रिमांड पर सौंपा गया, जबकि दूसरे को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।