रामगंजमण्डी: नालोदिया गांव में दर्दनाक हादसा, 3 साल के मासूम की तालाब में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर सौंपा
रामगंजमंडी के नालोदिया गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बालक मयंक गुर्जर खेलते हुए घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब तक पहुंच गया था। ग्रामीणों ने 10 फीट गहराई से बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे रामगंजमंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।