रामगंजमण्डी: भीमपुरा गांव में खेत की रखवाली कर रहे चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र के भीमपुरा गांव में रविवार शाम खेत की रखवाली कर रहे एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कालू सिंह राजपूत निवासी भीमपुरा, के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।