कांके: चाईबासा कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, कोर्ट ने ट्रायल में सहयोग करने की रखी शर्त
Kanke, Ranchi | Aug 6, 2025 चाईबासा कोर्ट से राहुल गांधी को बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जमानत मिल गई है। कोर्ट ने राहुल गांधी से ट्रायल में सहयोग करने की शर्त रखी है। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चाईबासा कोर्ट से राहुल गांधी को जमानत दे दी है। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने राहुल गांधी को ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर जमानत दी है।