कांके: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी रांची एयरपोर्ट पहुंचे, सड़क मार्ग से नेमरा के लिए रवाना
Kanke, Ranchi | Aug 5, 2025 रांची एयरपोर्ट मंगलवार शाम करीब चार बजे मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी पहुंचे। वे सड़क मार्ग से नेमरा के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे हैं। खराब मौसम के कारण मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सड़क मार्ग से नेमरा के लिए रवाना हुए हैं।