कांके: कांके थाना क्षेत्र में ऑटो चालक ने फल विक्रेता को मारी टक्कर, फल विक्रेता घायल
Kanke, Ranchi | Aug 6, 2025 कांके थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम करीब नौ बजे ऑटो चालक ने फल विक्रेता को टक्कर मार दी। ऑटो की टक्कर से फल विक्रेता घायल हो गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के द्वारा घायल फल विक्रेता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो चालक नशे में था जिसके कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल फल विक्रेता का अस्पताल में इलाज चल रहा है