कांके: रांची के रेडिशन ब्लू होटल से चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, चाईबासा कोर्ट में होंगे पेश
Kanke, Ranchi | Aug 6, 2025 रांची स्थित रेडिशन ब्लू होटल से बुधवार सुबह करीब दस बजे राहुल गांधी चाईबासा के लिए रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी आज चाईबासा कोर्ट में।पेश होंगे। बता दें कि राहुल गांधी 2018 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर दर्ज एक मानहानि मामले में पेश होंगे।