कांके: रांची के रामपुर बाजार स्थित आवास में स्वतंत्रता सेनानी बानेश्वर राय की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई
Kanke, Ranchi | Aug 5, 2025 रांची के रामपुर बाजार स्थित उनके आवास में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे स्वतंत्रता सेनानी बानेश्वर राय की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने स्वतंत्रता सेनानी बानेश्वर राय की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।