बटियागढ़: बटियागढ़ में बिजली पोल से हाइवा ट्रक टकराया, पोल टूटकर गिरा, बिजली लाइन बंद कर सुधार किया गया
बटियागढ नगर में रविवार रात करीब 11 बजे एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गया घटना में बिजलो पोल टूटकर गिर गया जिससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई,सूचना पर बिजली अमले ने लाइन बन्द कर सुधार कार्य किया कुछ समय के लिए नगर की बिजली आपूर्ति बंद रही. बताया जा रहा मुख्य बाजार में विमल जैन की दुकान के पास यह हादसा हुआ गनीमत रही कोई जनहानि नही