बटियागढ़: गीदन गांव में उद्योग विकास योजना के तहत शुरू हुआ सीमांकन का कार्य, तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम रही मौजूद
बटियागढ़ ब्लाक के गीदन गांव में उद्योग विकास योजना के तहत सीमांकन कार्य शुरू किया गया,आज 9 मई दोपहर 1 बजे बटियागढ़ तहसीलदार योगेन्द्र चौधरी ने राजस्व अमले के साथ मौके पर पंहुचकर भूमि पर सीमाकंन कार्य शुरू किया प्रशासनिक टीम के अलावा उद्योग विभाग की ओर से कनिष्ठ अभियंता वैभव उपाध्याय, महेंद्र सिंह और सरपंच नरेंद्र कटारे मौजूद रहे