बटियागढ़: फतेहपुर के वार्ड 12 में कीचड़ और गंदगी से परेशान वार्डवासी, सीसी निर्माण नहीं हो रहा
बटियागढ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत फतेहपुर के वार्ड नम्बर 12 के निवासी वार्ड में कीचड़ और गन्दगी से परेशान हैं,वार्डवासियों का आरोप है कि वार्ड में सीसी सड़क निर्माण न होने से रास्ते कीचड़ से भरे हैं, नाली नही होने से घरों का पानी रास्तो में बहने से भी लोगो को दिक्कतें होती हैं।