गढ़ी: मादलदा गांव में शिक्षक की मौत के मामले में, मृत शरीर के असम्मान को लेकर सम्मान अधिनियम 2023 के तहत 7 के खिलाफ केस दर्ज
गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गत 1 मई को मादलदा गांव में शिक्षक डूंगरलाल यादव की मौत के बाद शव मौके पर रखकर घटना का खुलासा करने की मांग को लेकर इक्क्ठा होकर टेंट लगाने पर अब पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का मामला सामने आया हे। मंगलवार सुबह 11:00 मेरी जानकारी के अनुसार इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने मृतशरीर के असम्मान को लेकर सात जनों के खिलाफ केस दर्ज किया हे।