*पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रचने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज*
*अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या - 5 के न्यायाधीश प्रकाश चंद्र मीणा ने की जमानत याचिका खारिज, परिवादी के एडवोकेट जीएस सोढ़ी ने दी जानकारी*
( अजमेर न्यूज़ )
तीर्थ नगरी पुष्कर की बेशकीमती जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के कथित प्रयास की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका बुधवार को सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गई है ।
परिवादी टीकमचंद टेमाणी के एडवोकेट जीएस सोढ़ी ने बताया कि गनाहेड़ा स्थित परिवादी की जमीन पर हिस्सेदारी साबित करने के लिए वर्ष 2006 का फर्जी इकरारनामा तैयार किया गया और उस पर परिवादी के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज को असली बताकर प्रयोग में लिया गया । जिस संबंध में कोर्ट के जरिए आरोपी आनंद गोयल व अन्य के खिलाफ पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था । इस मामले में पुलिस ने एफएसएल रिपोर्ट सहित अन्य जांच के बाद मुख्य आरोपी आनंद गोयल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । आरोपी के एडवोकेट की ओर से जिला एवं सेशन न्यायालय में जमानत याचिका पेश की गई जिस पर उन्होंने दलील दी कि आरोपी आनंद गोयल ने आपराधिक षड्यंत्र रचते हुए 4 जून 2006 का कथित फर्जी इकरारनामा तैयार किया। इस दस्तावेज पर परिवादी के जाली हस्ताक्षर किए गए थे । उक्त दस्तावेज की एफएसएल जांच करवाई गई, जिसमें दस्तावेज के फर्जी एवं कूटरचित होने की पुष्टि भी हो गई थी वहीं आरोपी के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज थे । ऐसे में इस स्टेज पर जमानत का लाभ दिया जाना न्यायोचित नहीं है । अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या 5 के न्यायाधीश प्रकाश चंद्र मीणा ने सभी दलीलें सुनकर व पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए जमानत याचिका खारिज कर अस्वीकार करने के आदेश जारी किए ।
( अजमेर न्यूज़)
9351087614
#ajmer #news #pushkar #fraud #land
Ajmer, Ajmer | Nov 25, 2026