स्लीमनाबाद: तेवरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर युवक की चाकू और पत्थर से हत्या, मची खलबली
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेवरी बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर एक टपरे के पीछे गत दिवस लगभग 50 वर्षीय एक व्यक्ति की खून से सनी लाश पाई गई। प्राथमिक जांच के बाद व्यक्ति की हत्या चाकू से गोद कर एवं पत्थर से कुचलकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। जघन्य हत्याकांड को 14 जून से 17 जून के बीच अंजाम दिए जाने की आशंका है