पडरौना: कुशीनगर रामकोला रगडगंज मोड़ पर दो स्कूली वाहनों की टक्कर, बच्चे बाल-बाल बचे, चार घायल
कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के रगड़गंज मोड़ पर दो स्कूली वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में चंद्रगुप्त मौर्य साइंस एजुकेशनल इंस्टिट्यूट और आरडी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के स्कूली वाहन शामिल थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। सौभाग्य से दोनों वाहनों में सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए, जबकि चार बच्चों को मामूली चोटें आईं।