पडरौना: बांसगांव में बकरी के विवाद में धारदार हथियार से हमला, एक व्यक्ति घायल — जिला अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस को दी तहरीर
कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव गांव में मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। बकरी के बच्चे को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया गया। घायल का शनिवार शाम जिला अस्पताल में इलाज कराया गया, जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी है। बांसगांव निवासी सरल शाह पुत्र रामजनक शाह और उसके सगे पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया।