जिला पदाधिकारी महोदय के आदेशानुसार जिले में मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से सभी गर्भवती महिलाओं का 4th ANC (प्रसव पूर्व जांच) कराने हेतु शत प्रतिशत ANC जांच पूर्ण कराया जाना है। इस क्रम में वैसी गर्भवती महिला जो किसी कारण VHSND साईट (टीकाकरण दिवस) पर जांच कराने हेतु नहीं आती है, उस गर्भवती महिलाओं के घर संबंधित ANM, आशा और आंगनबाड़ी सेविका द्वारा संयुक्त गृह भ्रमण कर प्रसव पूर्व जांच करते हुए आवश्यक दवाईयां एवं विटामिन्स दिया जा रहा है।
आज दिनांक 27.11.2026 को प्राणपुर प्रखंड में गृह भ्रमण के माध्यम से गर्भवती महिला के घर जाकर के उनका स्वास्थ्य जांच की गई प्रसव पूर्व तैयारी एवं प्रसव अस्पताल में करने हेतु जानकारी दी गई ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Chief Electoral Officer, Bihar SC&ST Welfare Dept. of Bihar
Katihar, Bihar | Nov 27, 2026