बाह: गढ़कापुरा गांव में तेज बुखार से युवक की इलाज के दौरान मौत
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव गढ़कापुरा में एक 28 वर्षीय युवक की तेज बुखार के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, गढ़कापुरा निवासी नैन पुत्र धर्म सिंह तोमर को पिछले तीन दिनों से तेज बुखार था। परिजन उसे पहले राजाखेड़ा ले गए, फिर स्थिति बिगड़ने पर धौलपुर और अंत में गंभीर हालत में आगरा के एक निजी अस्पताल में