नासरीगंज: अमियावर गांव से पुलिस ने 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज किया गिरफ्तार
नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर से स्थानीय पुलिस ने 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज अमियावर गांव का निवासी बताया जाता है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अमियावर से 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।