नासरीगंज: नासरीगंज-दाउदनगर चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान में 11 हजार का चालान काटा गया
नासरीगंज थाना क्षेत्र के नासरीगंज-दाऊदनगर मुख्य पथ पर पुल के समीप बने चेक पोस्ट पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्राइम कंट्रोल व सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान मुख्य पथ से आवागमन करने वाले बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट व बिना कागजात के चलने वाले चालकों को रोका गया। घंटो अभियान चलाकर कुल 11 हजार रुपया चालान काटा गया।