नासरीगंज: सुकहरा डिहरी बाजार पर गाड़ी के साइड मांगने को ले मारपीट के मामले में एससी-एसटी का सात लोगों पर मामला दर्ज
नासरीगंज थाना क्षेत्र के सुकहरा डिहरी बाजार पर गाड़ी के साइड मांगने को ले दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के मामले में सात लोगों पर एससी-एसटी थाना डेहरी में प्राथमिकी दर्ज किया गया। नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमलोवां गांव निवासी विकास कुमार पिता जितेंद्र प्रसाद के साथ सुकहरा डिहरी बाजार पर मारपीट किया गया।