नासरीगंज: बलिया तांतों टोला में पुआल के ढेर से घर में लगी आग, नकदी समेत लाखों रुपए की संपत्ति जलकर हुई राख
नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया तातों टोला में एक घर में पुआल के ढेर में लगी आग के चिंगारी से आग लगने से लाखों की संपति जलकर राख हो गई। पीड़ित नारद मुनि प्रसाद के घर के बगल में रविशंकर साह के तीन बीघा का पुआल रखा हुआ था। उस पुआल के ढेर में अचानक आग लगने की वजह से घर में आग लग गया।