नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के केचुआ से स्थानीय पुलिस ने शराब मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया
कच्छवा थाना क्षेत्र के केचुआ से स्थानीय पुलिस ने शराब के पुराने मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त केचुआ गांव का निवासी पिंटू कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया की शराब के पुराने मामले में केचुआ गांव से पिंटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।