नासरीगंज: नासरीगंज-दाउदनगर चेक पोस्ट से एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, कार ज़ब्त
नासरीगंज थाना क्षेत्र के नासरीगंज-दाउदनगर मुख्य पथ पर बने चेक पोस्ट के समीप स्थानीय पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान करने के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने व कार में एक बोतल अंग्रेजी शराब रखने के जुर्म में पुलिस ने उक्त कार को जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।