डुमरा: सीतामढ़ी पुलिस अलर्ट मोड पर, पुनौरा थाना में ओडी और डायल 112 की हुई औचक जांच
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर अंचल निरीक्षक द्वारा पुनौरा थाना का औचक निरीक्षण किया गया।