लोहाघाट: आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी छमानियां लोहाघाट में तीन दिवसीय अंतर्वाहिनी जूडो प्रतियोगिता का समापन हुआ
आईटीबीपी परिसर में वाहिनीं के कमांडेंट संजय कुमार की अध्यक्षता पर प्रतियोगिता का समापन हुआ। शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे वाहिनी के कमांडेंट ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन और उत्साह के साथ प्रदर्शन करने पर उनकी सराहना की। प्रतियोगिता के 60 किलो भार वर्ग में 7 वीं वाहिनी मिर्थी के जीडी जय प्रकाश प्रथम रहे।