बोरियो: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोरियो में श्री कृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन।
गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोरियो में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में शिशु वाटिका के नन्हे मुन्ने भैया बहनों ने श्री कृष्ण एवं राधा का मनमोहक रूप धारण कर सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम को विद्यालय के संरक्षक विश्वनाथ राम ने संबोधित किया तथा प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने आभार व्यक्त किया