अजीतमल: मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। औरैया थाना क्षेत्र के उड़नपुरा गांव निवासी र