नौगावां सादात: छुट्टा पशुओं से नौगावां क्षेत्र के किसान परेशान, भाकियू ए राजनीतिक ने उठाई आवाज
नौगावां सादात। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या से किसान परेशान हैं। फसलों को नुकसान पहुंचा रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ए राजनीतिक के तहसील अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में वीडियो वायरल कर अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाई।