खरसावां: खरसावां में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन की मजबूती का मंत्र
भाजपा की सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की ओर से शनिवार को खरसावां स्थित आकर्षणी गेस्ट हाउस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण वर्ग में जिले के तीनों